Chennai LIC Building Video: चेन्नई एलआईसी बिल्डिंग में लगी भयंकर आग, दमकल टीम बुझाने में जुटी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 2, 2023, 07:18 PM IST

Chennai LIC Building: चेन्नई के अन्ना सलाई स्थित एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम) के कार्यालय में रविवार शाम आग लग गई। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि रविवार होने की वजह से ऑफिस में लोग नहीं थे। जिसकी वजह से जन हानि नहीं हुई है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

Chennai LIC Building: चेन्नई स्थित एलआईसी बिल्डिंग में भयंकर आग लग गई है। चेन्नई के अन्ना सलाई स्थित एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम) के कार्यालय में रविवार शाम आग लग गई।

सूत्रों के मुताबिक आग इमारत की 14वीं मंजिल पर लगी है। दमकल और बचाव सेवा के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया है। आग बुझाने की कोशिश में दमकर कर्मी जुटे हुए हैं।

End of Feed