देश

West Bengal: हावड़ा के बाद अब हुगली में भड़की हिंसा, रामनवमी के मौके पर निकाला जा रहा था जुलूस-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 2, 2023, 08:15 PM IST

West Bengal Hooghly violence: पश्चिम बंगाल के हुगली में आगजनी और हिंसा की खबरें सामने आई हैं, जानकारी के मुताबिक हुगली के रिशरा में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़की है।

Image

पश्चिम बंगाल के हुगली में आगजनी और हिंसा की खबरें सामने आई हैं

Photo : ANI

Hooghly Ram Navami Violence: पश्चिम बंगाल के हुगली में रविवार को उस समय फिर हिंसा भड़क गई, जब हिंदू संगठनों द्वारा रामनवमी (Ram Navami Procession) के मौके पर जुलूस निकाली जा रही थी, जुलूस में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष भी शामिल हुए थे, बताया जा रहा है कि घोष के कार्यक्रम से जाने के बाद अचानक दो संप्रदायों में मारपीट की घटना शुरू गई और हिंसा भड़क उठी।

कहा ये भी जा रहा है कि बीजेपी नेता दिलीप घोष के काफिले पर पत्थरबाजी भी की गई है, जानकारी के मुताबिक हुगली के रिशरा में रामनवमी (Ram Navami) की शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़की है, घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है गौर हो कि इस हफ्ते की शुरुआत में भी हावड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई थी और विवाद काफी बढ़ गया था।

इस बारे में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि पथराव किया जा रहा है और वाहनों में तोड़फोड़ की जा रही है और महिलाओं और बच्चों पर पथराव किया गया। हावड़ा हिंसा के बाद भी राज्य सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है उन्होंने कहा कि आज कई जगहों पर शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से हो रही थी। अचानक से किसी मोहल्ले से पत्थरबाजी की गई जिसमें तमाम गाड़ियों के शीशे टूटे साथ ही लोगों को चोटें आई हैं।

मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है, हालात को काबू में लाने का प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के दौरान शोभायात्रा के दौरान दो गुटों के बीच पहले झड़प शुरू हुई यह झड़प ने हिंसा का रूप ले लिया। इससे पहले 30 मार्च को राम नवमी के अवसर पर शोभा यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हिंसा भड़क गई थी। जिसमें दो समुदाय आमने सामने आ गए थे और जमकर पत्थरबाजी और आगजनी हुई थी।

हावड़ा के काजीपाड़ा, शिबपुर में झड़प के बाद सामान्य हो रही है स्थिति

पश्चिम बंगाल में हावड़ा जिले के शिबपुर और काजीपाड़ा इलाके में राम नवमी पर शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प के बाद स्थिति सामान्य हो रही है एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।पुलिस अधिकारी ने कहा कि रविवार को बाजार खुले और सड़कों पर वाहन चल रहे थे। हालांकि, निषेधाज्ञा अब भी लागू है उन्होंने बताया कि त्वरित कार्रवाई बलकर्मियों ने इलाके में शांति बनाए रखने के लिए गश्त की। राज्य अपराध जांच विभाग के अधिकारी बृहस्पतिवार को हुई तोड़फोड़ की जांच कर रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में कानून एवं व्यवस्था मे खलल डालने वाली कोई घटना नहीं हुई

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी ने कहा, 'स्थिति सामान्य है और पिछले 24 घंटे में कानून एवं व्यवस्था मे खलल डालने वाली कोई घटना नहीं हुई। हालांकि, हम निषेधाज्ञा आदेश जारी रखेंगे और इंटरनेट सेवाओं पर निलंबन हटाने का फैसला बाद में लिया जाएगा। कुछ वक्त तक पुलिस बल तैनात रहेगा। हम कोई कोताही नहीं बरतेंगे।'

हिंसा के दौरान कई दुकानों में लूटपाट की गई थी

बृहस्पतिवार को राम नवमी के दिन शाम को दो समूहों के बीच उस समय झड़प शुरू हो गई थी, जब शोभायात्रा हावड़ा में काजीपाड़ा से गुजर रही थी।

हिंसा के दौरान कई दुकानों में लूटपाट की गई थी, जबकि कुछ पुलिस वाहनों समेत कई कारों को आग के हवाले कर दिया गया था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article