देश

VIDEO: अहमदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हो रहे धमाके; काबू पाने में जुटीं दमकल की 15 गाड़ियां

Gujarat Factory Fire: गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। जिसके बाद मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां मौजूद हैं। बीते ढाई घंटे से दमकल विभाग आग पर काबू पाने की कोशिशें कर रहा है, लेकिन आग लगातार फैल रही है और अबतक 6 से 7 फैक्ट्रियों को अपनी जद में ले चुकी है।

Image

अहमदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Photo : Times Now Digital

Gujarat Factory Fire: गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। जिसके बाद मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां मौजूद हैं, जो आग पर काबू पाने की मशक्कत कर रही हैं। घटना अहमदाबाद के वटवा GIDC फेस 4 स्थित जयश्री इंडस्ट्रीज का बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

जयश्री इंडस्ट्रीज में मौजूद केमिकल ड्रम्स में ब्लास्ट होने की वजह से आग भयावह हो गई। हालांकि, आग किस वजह से लगी अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है, लेकिन दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में दिक्कतें हो रही हैं।

आग में दो लोग घायल

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग की वजह से दो लोग घायल हो गए जिसमें 55 वर्षीय नितिन भाई और 40 वर्षीय राजेश भाई शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नितिन भाई 70 फीसद, जबकि राजेश भाई 19 फीसद झुलस गए हैं। दोनों का अहमदाबाद के एलजे अस्पताल में इलाज चल रहा है।

फैक्ट्री में हो रहे धमाके

बीते ढाई घंटे से दमकल विभाग आग पर काबू पाने की कोशिशें कर रहा है, लेकिन आग लगातार फैल रही है और अबतक 6 से 7 फैक्ट्रियों को अपनी जद में ले चुकी है। जिसकी वजह से लगातार घमाके हो रहे हैं।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article