झांसी मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन वार्ड में लगी भीषण आग, 10 बच्चों की मौत; CM योगी ने लिया संज्ञान

झांसी मेडिकल कॉलेज आग कांड में 10 बच्चों की मौत के बाद मरीजों के तीमारदार घबराए हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी बचाव और राहत उपायों में सहायता कर रहे हैं।

Fire at Jhansi Hospital: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन वार्ड में शुक्रवार शाम को आग लग गई। इस हादसे में 10 बच्चों के मौत की पुष्टि हुई है। बड़ी संख्या में मरीजों को बाहर निकाल लिया गया है। झांसी पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक संक्षिप्त बयान में कहा कि फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा गया, जबकि जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैं। मेडिकल कॉलेज के दृश्यों में मरीज और उनके तीमारदार घबराए हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी बचाव और राहत उपायों में सहायता कर रहे हैं।

Hospital fire

झांसी के अस्पताल में लगी भीषण आग

सीएम योगी ने जताई संवेदना

वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने जनपद झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही घायलों के समुचित उपचार के निर्देश भी दिए।

End of Feed