गौरव गोगोई की पत्नी के पूर्व बॉस अली शेख के खिलाफ FIR का आदेश, पाकिस्तान द्वारा गठित समितियों में कर चुके है काम

Elizabeth Gogoi: असम सरकार ने पाकिस्तानी नागरिक अली शेख के खिलाफ मामला दर्ज करने का फैसला किया है। अली शेख के साथ लोकसभा सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई का बॉस रह चुका है।

Elizabeth Gogoi: असम सरकार ने पाकिस्तानी नागरिक अली शेख के खिलाफ मामला दर्ज करने का फैसला किया है। अली शेख के साथ लोकसभा सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई का बॉस रह चुका है। इसे लेकर भाजपा कांग्रेस सांसद पर पाकिस्तान के साथ संबंधों के आरोप लगा रही है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में रविवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

Himanta Biswa Sarma

गौरव गोगोई की पत्नी के पूर्व बॉस अली शेख के खिलाफ एफआईआर का आदेश

मुख्यमंत्री सरमा ने मीडिया से कहा कि अली शेख ने पाकिस्तान सरकार द्वारा गठित समितियों में विभिन्न पदों पर काम किया है। ऐसा प्रतीत होता है कि शेख एलिजाबेथ गोगोई के संपर्क में था, जो एक ब्रिटिश नागरिक और असम के सांसद गौरव गोगोई की पत्नी हैं। ब्रिटिश नागरिक एलिजाबेथ ने शेख के साथ काम किया था। सीएम सरमा ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए मंत्रिमंडल ने पुलिस महानिदेशक को अली तौकीर शेख के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच करने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि जब एलिजाबेथ की शादी असम के तत्कालीन मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई से होने वाली थी, तो शेख को मुख्यमंत्री आवास में आने-जाने की पूरी आजादी थी। जांच दल इस पहलू की भी जांच करेगा।

End of Feed