Ceasefire Violation: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, आज सुबह करीब 11 बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार भारतीय चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय पक्ष को कोई नुकसान नहीं हुआ।
बता दें, इससे पहले बुधवार शाम यानी 12 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया था। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना उकसावे के गोलीबारी की थी जिसके बाद भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर गोलियां चलाई गईं जिसके बाद भारतीय सेना ने प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की थी। यह घटना पुंछ सेक्टर में ही हुई थी।
