'बेहतर है मुकदमा कर दो, जवाहरलाल नेहरू हाजिर हो...', सरकार को लेकर RJD सांसद ने क्यों कही यह बात

Monsoon Session: राज्यसभा में राजद सांसद मनोज कुमार झा बुधवार को केंद्र सरकार पर हमला बोलते-बोलते प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जिक्र करने लगे और पुराने संसद में दिया अपना एक पुराना वक्तव्य याद दिलाया और कहा कि बेहतर है एक दिन एक मुकदमा कर दो, जवाहरलाल नेहरू हाजिर हो...

Monsoon Session: संसद में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा हो रही है। इस दौरान राज्यसभा में राजद सांसद मनोज कुमार झा बुधवार को केंद्र सरकार पर हमला बोलते-बोलते प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जिक्र करने लगे और पुराने संसद में दिया अपना एक पुराना वक्तव्य याद दिलाया और कहा कि बेहतर है एक दिन एक मुकदमा कर दो, जवाहरलाल नेहरू हाजिर हो...

Manoj Kumar Jha

राजद सांसद मनोज कुमार झा (फोटो साभार: संसद टीवी)

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान राजद सांसद ने लोकसभा में पीएम मोदी द्वारा दिए गए भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि मैं भारत का पक्ष रखने आया हूं। राजद सांसद ने कहा कि यह संसद तो भारत की है, पक्ष और विपक्ष भी भारत के हैं। भारत का पक्ष तो अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखा... आपको सरकार का पक्ष रखना चाहिए था। आपके समक्ष प्रश्न था, जो भारत माता, भारतीय सेना से सवाल नहीं था, बल्कि सरकार से थे...

End of Feed