यति नरसिंहानंद के बयान पर बवाल की आशंका, गाजियाबाद में लगी धारा 163; बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात

Ghaziabad News: गाजियाबाद में पैगंबर हजरत मुहम्मद पर यति नरसिंहानंद की विवादित टिप्पणी के बाद तनाव का माहौल है। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के विरोध प्रदर्शन के बाद देर रात डासना देवी मंदिर के पास भीड़ जमा हुई। पुलिस ने लोगों को हटाकर शांति बहाल की। यति नरसिंहानंद के समर्थक अनिल यादव पर भड़काऊ वीडियो जारी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर शुक्रवार देर रात जमकर बवाल हुआ। एक विशेष समुदाय के लोगों ने सड़कों पर उतरकर हंगामा किया। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के बयान के बाद यह बवाल शुरू हुआ है। शुक्रवार देर रात नमाज के बाद बुलंदशहर में और गाजियाबाद में हजारों लोग सड़क पर उतर आए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने लोगों को समझाने का बहुत प्रयास किया। इसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

Ghaziabad News

गाजियाबाद में लगी धारा 163 लागू

गाजियाबाद, बुलंदशहर समेत कई जगहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

शुक्रवार रात से शुरू हुए इस विवाद के बाद अब गाजियाबाद, बुलंदशहर समेत कई जगहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। खास तौर से गाजियाबाद के डासना मंदिर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। इसके साथ ही गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीछे पीएसी चौक पर भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। मेरठ आईजी भी खुद बुलंदशहर और गाजियाबाद के दौरे पर हैं।

End of Feed