गाजियाबाद

Ghaziabad: अमेरिका की डॉक्टर ने भगवान शंकर को चढ़ाया 19 तोले का सोने का मुकुट, इस्लाम छोड़ बनी है हिंदू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 22, 2023, 10:16 PM IST

Gold Crown to Lord Shiva: गाजियाबाद के डासना में स्थित प्रसिद्ध माता मंदिर में अमेरिका में रहने वाली महिला डॉक्टर ने 19 तोले का सोने का मुकुट को भगवान शिव को अर्पित किया है, इसकी खासी चर्चा हो रही है।

Image

अमेरिका में रहने वाली महिला डॉक्टर ने 19 तोले का सोने का मुकुट भगवान शिव को अर्पित किया है

Shiva Temple dasna ghaziabad: कहते हैं आस्था और भक्ति का अपना अलग ही आनंद है इसका वर्णन तो जो इसको जानता या महसूस करता है वही बता सकता है, ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद के डासना से सामने आया है जहां अमेरिका में रहने वाली महिला डॉक्टर ने 19 तोले का सोने का मुकुट भगवान शिव को अर्पित किया है

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि मुकुट दान करने वाली महिला डॉक्टर पहले मुस्लिम थीं, लेकिन करीब 1 साल पहले वो धर्मांतरण करके हिंदू बन गईं है। महिला द्वारा भेंट किए गए सोने के मुकुट का वजह 19 तोला है और कहा जा रहा है कि यह मुकुट उत्तर प्रदेश के एक जिले के कारीगरों ने खासतौर पर तैयार किया है।

महिला ने भगवान शंकर को सोने का मुकुट समेत श्रृंगार का सामान भेंट किया है, महिला के इस कार्य की खासी प्रशंसा की जा रही है। बताते हैं कि महिला डॉक्टर मूल रूप से गुजरात की रहने वाली हैं और वे फिलहाल अमेरिका में रहती हैं और वहां डॉक्टर की प्रैक्टिस करती हैं।

मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने जानकारी देते हुए बताया महिला लंबे समय से उनसे जुड़ी हुई थी और सनातन धर्म को पुस्तकों और उपनिषदों के द्वारा जानने लगी थी, जिसके बाद वह महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती के संपर्क में आई और उसने सनातन धर्म से प्रभावित होकर हिंदू धर्म अपनाया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article