देश

यति नरसिंहानंद के बयान पर बवाल की आशंका, गाजियाबाद में लगी धारा 163; बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात

Ghaziabad News: गाजियाबाद में पैगंबर हजरत मुहम्मद पर यति नरसिंहानंद की विवादित टिप्पणी के बाद तनाव का माहौल है। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के विरोध प्रदर्शन के बाद देर रात डासना देवी मंदिर के पास भीड़ जमा हुई। पुलिस ने लोगों को हटाकर शांति बहाल की। यति नरसिंहानंद के समर्थक अनिल यादव पर भड़काऊ वीडियो जारी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Image

गाजियाबाद में लगी धारा 163 लागू

Photo : Twitter

Ghaziabad News: गाजियाबाद समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर शुक्रवार देर रात जमकर बवाल हुआ। एक विशेष समुदाय के लोगों ने सड़कों पर उतरकर हंगामा किया। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के बयान के बाद यह बवाल शुरू हुआ है। शुक्रवार देर रात नमाज के बाद बुलंदशहर में और गाजियाबाद में हजारों लोग सड़क पर उतर आए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने लोगों को समझाने का बहुत प्रयास किया। इसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

गाजियाबाद, बुलंदशहर समेत कई जगहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

शुक्रवार रात से शुरू हुए इस विवाद के बाद अब गाजियाबाद, बुलंदशहर समेत कई जगहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। खास तौर से गाजियाबाद के डासना मंदिर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। इसके साथ ही गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीछे पीएसी चौक पर भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। मेरठ आईजी भी खुद बुलंदशहर और गाजियाबाद के दौरे पर हैं।

इसी बीच बड़ी खबर यह मिली है कि गाजियाबाद पुलिस ने यति नरसिंहानंद गिरी को हिरासत में ले लिया है। लेकिन अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों की मानें तो नरसिंहानंद गिरी को डिटेन किया गया है और उन्हें मंदिर से ले जाकर पुलिस लाइन में रखा गया है। गाजियाबाद पुलिस ने एआईएमआईएम के महानगर अध्यक्ष पंडित मनमोहन झा गामा को उनके घर में ही हाउस अरेस्ट कर लिया है, क्योंकि उन्होंने आज शहर में प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। पुलिस ने इस प्रदर्शन को रोकने के लिए यह कार्रवाई की है।

यति नरसिंहानंद गिरी के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज हुई है। इस मामले में नरसिंहानंद के अलावा अनिल यादव, यति रामस्वरूपानंद और यति निर्भ्यानंद को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि इन्होंने एक विशेष धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई और धमकी दी। यह मुकदमा थाना वेव सिटी में सब इंस्पेक्टर भानुप्रताप सिंह ने दर्ज कराया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें