देश

Tractor march : 'जत्था मार्च' के बाद किसानों का अब 'ट्रैक्टर मार्च', शंभू बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Farmers Tractor March: अपना 'जत्था' मार्च तीन बार असफल हो जाने के बाद पंजाब के किसान सोमवार को ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी में हैं। पंजाब में किसान बुधवार को 12 बजे दोपहर से शाम तीन बजे तक 'रेल रोको' आंदोलन भी करेंगे। एमएसपी सहित अपनी कई मांगों को लेकर हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसान चाहते हैं कि सरकार उनकी मांगें पूरी करे।

Image

किसान सोमवार को 'ट्रैक्टर मार्च' निकालेंगे।

Farmers Tractor March: अपना 'जत्था' मार्च तीन बार असफल हो जाने के बाद पंजाब के किसान सोमवार को ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी में हैं। पंजाब में किसान बुधवार को 12 बजे दोपहर से शाम तीन बजे तक 'रेल रोको' आंदोलन भी करेंगे। एमएसपी सहित अपनी कई मांगों को लेकर हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसान चाहते हैं कि सरकार उनकी मांगें पूरी करे। किसान दिल्ली की तरफ कूच न कर पाएं, उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की है। किसानों के इस मार्च को देखते हुए अंबाला के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद की गई है।

डल्लेवाल से मिले गृह मंत्रालय के अधिकारी

इससे पहले पंजाब पुलिस के प्रमुख ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ रविवार को अनशनरत किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव और गृह मंत्रालय में निदेशक मयंक मिश्रा खनौरी बॉर्डर पर पहुंचे तथा उनकी मांगें सुनीं। उनकी यह मुलाकात उच्चतम न्यायालय द्वारा केंद्र तथा पंजाब सरकार के प्रतिनिधियों को डल्लेवाल से तुरंत मुलाकात करने के निर्देश दिए जाने के दो दिन बाद हुई। न्यायालय ने यह कहते हुए डल्लेवाल को चिकित्सा सहायता प्रदान करने और अनिश्चितकालीन अनशन तोड़ने की खातिर मनाने के लिए कहा था कि उनका जीवन कीमती है।

खनौरी बॉर्डर पर अनशन पर बैठे हैं 70 साल के डल्लेवाल

कैंसर से ग्रस्त 70 वर्षीय डल्लेवाल 26 नवंबर से पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी बॉर्डर पर अनशन पर बैठे हुए हैं ताकि केंद्र पर फसलों के एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की कानूनी गारंटी सहित आंदोलनकारी किसानों की मांगों को स्वीकार करने के लिए दबाव बनाया जा सके।

मुलाकात के बाद यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘हम डल्लेवाल के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने आए थे। मेरे साथ भारत सरकार के प्रतिनिधि मयंक मिश्रा भी रहे, जिन्हें विशेष रूप से यहां भेजा गया।’

डटकर मुकाबला करने का समय-विनेश फोगाट

कांग्रेस नेता विनेश फोगाट रविवार को खनौरी सीमा पहुंची और उन्होंने हरियाणा व पंजाब के किसानों और लोगों से इस आंदोलन से जुडऩे की अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि डटकर मुकाबला किया जाए। जुलाना विधानसभा सीट से विधायक विनेश फोगाट ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल जैसे लोगों की समाज की जरूरत है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प