रायपुर

छत्तीसगढ़ के बालोद में ट्रक और कार की भीषण टक्कर, मौके पर छह लोगों की मौत; सात की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना आज सुबह डोंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर चौरापावड़ के पास हुई।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Balod Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर चौरापावड़ के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रक ने उल्टी दिशा से आ रही एक एसयूवी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में एसयूवी में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार के परखच्चे उड़ गए।

घायलों के अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे में घायल हुए 7 लोगों को तत्काल राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, कुछ घायलों की हालत गंभीर है। इस भीषण हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

आरोपी ट्रक चालक फरार

इधर, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक जोशी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, जायलो कार में सवार लोग नामकरण संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे। इसी दौरान डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव पर को दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की तरफ जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरी ट्रक को ओव्हरटेक करने के चक्कर में कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 6 की मौके पर ही मौत हो गई और 7 लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। बहरहाल पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article