किसानों के लिए खुशखबरी! जैविक खेती करने पर मिलेगी सब्सिडी; सरकार का बड़ा ऐलान

Farmers News: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। जैविक खेती करने पर उन्हें सब्सिडी मिलेगी। शिवराज चौहान ने बड़ा ऐलान करते हुए ये कहा है कि किसान प्राकृतिक खेती करें, सरकार सब्सिडी भी देगी। उन्होंने ये भी कहा कि अनाजों, फलों और सब्जियों की बिक्री से किसानों को डेढ़ गुना ज्यादा दाम मिलेंगे।

Good News for Farmers: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से आह्वन करते हुए शुक्रवार को कहा कि वे अपने खेत के एक हिस्से पर प्राकृतिक खेती करें और शुरुआती दो सालों के लिए सरकार उन्हें सब्सिडी देगी। चौहान ने राजधानी लखनऊ में 'प्राकृतिक खेती के विज्ञान पर क्षेत्रीय परामर्श कार्यक्रम' को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के 'धरती मां को रसायनों से बचाने' के सपने को पूरा करते हुए हम पूरी कोशिश करेंगे कि आने वाले समय में किसान रसायन मुक्त खेती की तरफ बढ़ें ताकि आने वाली पीढ़ी स्वस्थ्य रहे।

Good News for Farmers

जैविक खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी घोषणा।

प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी

शिवराज ने अपील करते हुए कहा, 'किसान अपने खेत के एक हिस्से पर प्राकृतिक खेती करें। शुरुआती दो सालों में जब वे प्राकृतिक खेती करेंगे तो पैदावार कम होगी इसके लिए सरकार उन्हें सब्सिडी देगी।' चौहान ने कहा कि प्राकृतिक खेती से उगाए हुए अनाजों, फलों और सब्जियों की बिक्री से किसानों को डेढ़ गुना ज्यादा दाम मिलेंगे।

End of Feed