सुप्रीम कोर्ट में किसान आंदोलन पर टली सुनवाई, केंद्र और किसानों के बीच हुई दो दौर की वार्ता; जानें क्या कुछ कहा

Farmer Protest: सुप्रीम कोर्ट ने किसानों के आंदोलन संबंधी मामले पर सुनवाई शुक्रवार को स्थगित करते हुए कहा कि केंद्र और किसानों के बीच दो दौर की वार्ता हो चुकी है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि तीसरे दौर की वार्ता 19 मार्च को होनी है।

Farmer Protest: सुप्रीम कोर्ट ने किसानों के आंदोलन संबंधी मामले पर सुनवाई शुक्रवार को स्थगित करते हुए कहा कि केंद्र और किसानों के बीच दो दौर की वार्ता हो चुकी है। किसानों ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी सहित कई मांगें की हैं।

supreme court

सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)

कब होगी तीसरे दौर की वार्ता?

न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि तीसरे दौर की वार्ता 19 मार्च को होनी है। पीठ ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को चिकित्सा सहायता मुहैया कराने संबंधी याचिका समेत मामले को 19 मार्च के बाद के लिए स्थगित कर दिया। पंजाब के महाधिवक्ता गुरमिंदर सिंह ने कहा कि राज्य के दो मंत्रियों ने बैठक में भाग लिया था।

End of Feed