किसान आंदोलन का असर: पंजाब में घटी गैस और डीजल की सप्लाई, आने वाले दिनों में हो सकती है किल्लत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2024, 06:51 PM IST

Kisan Andolan: सूत्रों के मुताबिक, किसान आंदोलन का असर पड़ोसी राज्यों में होने वाली गैस और डीजल की सप्लाई पर पड़ने लगा है। पंजाब में मंगलवार को 50 फीसदी डीजल और 20 फीसदी गैस की सप्लाई घट गई है।

Kisan Andolan: दिल्ली में हो रहे किसान आंदोलन का असर आस-पास के राज्यों में दिखना शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, किसान आंदोलन का असर पड़ोसी राज्यों में होने वाली गैस और डीजल की सप्लाई पर पड़ा है, जिस कारण आने वाले दिनों में लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को पंजाब में 50 फीसदी डीजल और 20 फीसदी गैस की सप्लाई घट गई है।

Kisan Andolan

किसान आंदोलन के कारण पंजाब में डीजल और गैस की सप्लाई घटी

दरअसल, दिल्ली कूच कर रहे किसान अंबाला के शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। पुलिस ने यहां बैरिकेट्स लगाकर किसानों को रोका है। शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प की भी खबरें आईंं, जिसके बाद पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। किसानों के इस आंदोलन के कारण दिल्ली से लेकर पंजाब,हरियाणा में भीषण जाम भी देखने को मिला।

End of Feed