देश

पंजाब से बड़ी तादाद में किसान 'दिल्ली महापंचायत' के लिए रवाना, शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस की किसानों को रोकने की तैयारी

पंजाब के किसानों ने फिर किया दिल्ली कूच का ऐलान,सैकड़ों की तादात में दिल्ली की तरफ बढ़ रहे किसान,किसान नेता गुरनाम चढूनी को डिटेन किया गया है।

Image

पंजाब से बड़ी तादाद में किसान 'दिल्ली महापंचायत' के लिए रवाना, शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस की किसानों को रोकने की तैयारी

पंजाब और हरियाणा के किसानों ने एक बार फिर से दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया है। सैकड़ों की तादाद में किसान पंजाब और हरियाणा से दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं। दरअसल देश बचाओ मोर्चा की तरफ से पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश राजस्थान उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के किसान संगठनों ने दिल्ली के किसान घाट पर एक दिन की महापंचायत करने का फैसला किया है इस महापंचायत में अमेरिका और भारत के बीच हो रही ट्रेड डील समेत किसानों से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

हरियाणा पुलिस की किसानों को रोकने की तैयारी

पंजाब से बड़ी तादाद में किसान दिल्ली महापंचायत के लिए रवाना हो चुके हैं कल सुबह यानी 21 जुलाई को 5 बजे यह किसान शंभू बॉर्डर से आगे बढ़ेंगे। फिलहाल सभी किसान फतेहगढ़ साहिब जिले में रुके हुए हैं वहीं शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने किसानों को रोकने की तैयारी कर ली है

यहां पुलिस और किसानों के बीच एक बार फिर संघर्ष देखने को मिल सकता है।

किसान भारत और अमेरिका के बीच हो रही ट्रेड डील का विरोध कर रहे हैं

किसान लगातार भारत और अमेरिका के बीच हो रही ट्रेड डील का विरोध कर रहे हैं किसानों का कहना है कि इस ट्रेड डील का बुरा प्रभाव कृषि क्षेत्र पर पड़ेगा और पहले ही खराब आर्थिक स्थिति से जूझ रहे किसानों की स्थिति बद से बदतर हो जाएगी। किसानों के इस ऐलान को देखते हुए हरियाणा में पुलिस एक्शन शुरू हो गया है भारतीय किसान यूनियन चढूनी के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी और उनके कुछ साथियों को हरियाणा पुलिस ने आज कुरुक्षेत्र के पेहवा से डिटेन कर लिया इसके विरोध में किसानों ने यमुनानगर,अंबाला और सोनीपत के कई टोल प्लाजा और नेशनल हाईवे जाम कर दिए।

'दिल्ली में महापंचायत की जाएगी'

उधर पंजाब के अमृतसर से किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि वो बड़ी तादात में किसानों के जत्थे लेकर दिल्ली जा रहे हैं दिल्ली में महापंचायत की जाएगी उन्होंने कहा कि किसानों का जत्था सोमवार रात फतेहगढ़ साहिब में रुकेगा और मंगलवार सुबह शंभू बॉर्डर होते हुए दिल्ली की तरफ आगे बढ़ेगा। उन्होंने गुरनाम सिंह चढ़नी की गिरफ्तारी की भी निंदा की।

कई राज्यों से हजारों किसान 21 जुलाई को किसान घाट, दिल्ली पहुंचेंगे

पंधेर ने कहा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा सहित कई राज्यों से हजारों किसान 21 जुलाई को किसान घाट, दिल्ली पहुंचेंगे। और देश बचाओ मोर्चा के आह्वान पर 21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट पर भारत–अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को रद्द करवाने की मांग को लेकर विशाल महारैली आयोजित की जाएगी। इसके लिए पंजाब सहित देश के विभिन्न राज्यों से किसानों के काफिले दिल्ली की ओर रवाना हो रहे हैं।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि फरवरी 2025 में अमेरिका और भारत द्वारा जारी संयुक्त बयान में दोनों देशों ने "Negotiating the first tranche of a mutually beneficial, multi-sector Bilateral Trade Agreement (BTA) by fall 2025" तथा एक "wide-ranging Bilateral Trade Agreement" की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही थी। इसका अर्थ है कि यह समझौता केवल कुछ वस्तुओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कृषि, डेयरी, उद्योग, डिजिटल व्यापार, ई-कॉमर्स, निवेश, सरकारी खरीद, बौद्धिक संपदा अधिकार तथा सेवा क्षेत्र सहित अनेक क्षेत्रों को अपने दायरे में ला सकता है।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article