देश

शंभू बॉर्डर पर आत्महत्या की कोशिश करने वाले किसान की मौत, पटियाला में चल रहा था इलाज

Farmer Suicide Case: शंभू बॉर्डर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथिततौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश करने वाले 57 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार को मौत हो गई। किसान नेताओं के मुताबिक, किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल की बिगड़ती सेहत से परेशान होकर लुधियाना जिले के रतनहेरी गांव के किसान रणजोध सिंह ने कथिततौर पर आत्महत्या की कोशिश की।

Image

किसान ने तोड़ा दम

Photo : iStock

Farmer Suicide Case: शंभू बॉर्डर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथिततौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश करने वाले 57 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार को मौत हो गई।

राजिंदरा अस्पताल में तोड़ा दम

किसान नेताओं के मुताबिक, किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल की बिगड़ती सेहत से परेशान होकर लुधियाना जिले के रतनहेरी गांव के किसान रणजोध सिंह ने कथिततौर पर आत्महत्या की कोशिश की। जिसके बाद उन्हें पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। रणजोध सिंह, जो शंभू बॉर्डर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे, अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, बेटी और एक बेटे को छोड़ गए।

गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के शंभू और खनौरी सीमा पर डेरा डाले हुए हैं, जब सुरक्षाबलों द्वारा उनके दिल्ली कूच को रोक दिया गया था। जगजीत सिंह दल्लेवाल 26 नवंबर से खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article