Gwalior : ग्वालियर में पति का अनोखा बंटवारा, 3 दिन एक पत्नी और 3 दिन दूसरी के साथ रहेगा

  • Written by: मकरंद काले
  • Updated Mar 14, 2023, 07:45 AM IST

Gwalior News : कुटुंब न्यायालय ग्वालियर के काउंसलर हरीश दीवान ने बताया है कि गुड़गांव में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की शादी ग्वालियर की एक लड़की से वर्ष 2018 में हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच दो साल तक बेहतर संबंध रहे। इस दौरान उन्हें एक पुत्र की प्राप्ति भी हुई।

Gwalior News : ग्वालियर के कुटुंब न्यायालय की काउंसलिंग में पति और दो पत्नियों के बीच हुए अनोखे बंटवारे का मामला सामने आया है। इसके तहत तीन दिन पति पहली पत्नी के साथ और फिर अगले तीन दिन वह दूसरी पत्नी के साथ रहना होगा। साथ ही दोनों को अपनी तनख्वाह के आधे-आधे पैसे भी देने होंगे। खास बात यह है कि दोनों पत्नियों की एक-एक संतान हैं। कुटुंब न्यायालय ग्वालियर के काउंसलर हरीश दीवान ने बताया है कि गुड़गांव में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की शादी ग्वालियर की एक लड़की से वर्ष 2018 में हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच दो साल तक बेहतर संबंध रहे। इस दौरान उन्हें एक पुत्र की प्राप्ति भी हुई। इसके बाद युवक गुड़गांव की एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करने चला गया और दो साल तक अपनी पहली पत्नी के पास नहीं आया।

wife

ग्वालियर में पति को अपने दोनों बीवियों के साथ रहना होगा।

गड़गांव में दूसरी महिला से मिला

उन्होंने बताया कि गुड़गांव में जॉब करते हुए उसकी एक अन्य युवती से मुलाकात हुई। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस दौरान युवती एक लड़की की मां बन गई। जब दो साल तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ग्वालियर की अपनी विवाहित पत्नी को लेने नहीं आया। तब उसे और उसके घर वालों को कुछ गड़बड़ लगा। पहली पत्नी और उसके परिवार के लोगों ने जब गुड़गांव जाकर पड़ताल की, तब हकीकत का पता चला।

End of Feed