रेप का आरोप लगाकर पलट गई महिला, तो अदालत ने भेजा जेल; जानें पूरी कहानी

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 21, 2023, 08:31 AM IST

Assam Rape Case: असम की अदालत ने महिला को इसलिए जेल भेज दिया क्योंकि उसने दुष्‍कर्म की झूठी शिकायत दर्ज कराई। रेप का आरोप लगाकर महिला पलट गई। कोर्ट ने महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 193 और 195 के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया और दिला बेगम लस्कर को पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Assam News: असम की एक अदालत ने दुष्‍कर्म की झूठी शिकायत दर्ज कराने के आरोप में एक महिला को जेल भेज दिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना हैलाकांडी जिले में हुई। एक अधिकारी के अनुसार, दिला बेगम लस्कर ने दो साल पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बासित उद्दीन नामक व्यक्ति पर बलात्कार करने और पैसे ऐंठने का आरोप लगाया था।

Assam, Court News

सांकेतिक तस्वीर।

रेप केस में दिला बेगम लस्कर ने झूठी गवाही दी

पुलिस ने शख्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 366, 376, 380 और 109 के तहत शिकायत दर्ज की। हालांकि, शनिवार को अदालत में सुनवाई के दौरान हैलाकांडी के अतिरिक्त लोक अभियोजक एस. शर्मा ने लिखित बयान दिया कि शिकायतकर्ता ने एक से अधिक बार अपना बयान बदला है। शर्मा ने कहा, 'महिला ने 6 जुलाई, 2021 को अदालत में जो बयान दिया था, उसके बिल्कुल विपरीत बयान दे रही है। इससे साबित होता है कि या तो पहले या अब, दिला बेगम लस्कर ने झूठी गवाही दी है।'

End of Feed