'बेहद शर्मनाक और निराधार', भाजपा ने राहुल गांधी पर किया पलटवार; कहा- PM ने तमिल पहचान को दिया बढ़ावा

Jana Nayagan Row: भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर 'तमिल लोगों की आवाज दबाने' का आरोप लगाने के लिए कड़ी आलोचना की और उनके इस बयान को ''बेहद शर्मनाक और निराधार'' बताया। दरअसल, राहुल गांधी ने कहा था कि केंद्र ने अभिनेता से नेता बने विजय की फिल्म ''जन नायकन'' को रोकने की कोशिश की थी।

Jana Nayagan Row: भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर 'तमिल लोगों की आवाज दबाने' का आरोप लगाने के लिए कड़ी आलोचना की और उनके इस बयान को ''बेहद शर्मनाक और निराधार'' बताया। भाजपा ने कांग्रेस सांसद को भारतीय राजनीति में अलगाववाद का एक ''उपयुक्त उदाहरण'' बताया और उनसे क्षेत्र, भाषा और जाति के नाम पर विभाजनकारी राजनीति में लिप्त होने से बचने का आग्रह किया।

Rahul Gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

क्या है पूरा मामला?

भाजपा की यह टिप्पणी गांधी के उस आरोप के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र ने अभिनेता से नेता बने विजय की फिल्म ''जन नायकन'' को रोकने की कोशिश की थी। गांधी ने इसे तमिल संस्कृति पर हमला बताया था और कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी कभी भी ''तमिल लोगों की आवाज को दबाने'' में सफल नहीं होंगे।

End of Feed