#ExercisePRAGATI2026: भारतीय सेना का मेघालय में संयुक्त सैन्य अभ्यास जोर-शोर से जारी, क्षेत्रीय सेनाओं में स्थिरता बढ़ाई जा रही

Indian Army Joint Military Exercise: उमरोई सैन्य स्टेशन में 12 मित्र देशों - भूटान, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, मालदीव, म्यांमा, नेपाल, फिलीपीन, सेशेल्स, श्रीलंका और वियतनाम की भागीदारी के साथ बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास 'प्रगति 2026' की शुरुआत हुई।

Indian Army: इंडियन आर्मी की पूर्वी कमान ने एक पोस्ट किया, जिसमें बताया गया कि मेघालय में भारतीय सेना का बाकी अन्य देशों की सेनाओं के साथ सैन्य अभ्यास जोर-शोर से जारी है। #ExercisePRAGATI2026 नामक इस ऑपरेशन्स में 13 देश संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। आर्मी ने पोस्ट किया, '#ExercisePRAGATI2026 #उमरोई, #मेघालय में पूरे उत्साह के साथ जारी है, जहां #भारतीय_सेना और मित्र देशों के सैन्य दल कंधे से कंधा मिलाकर प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह अभ्यास आपसी तालमेल, भरोसे और संयुक्त क्षमता को मजबूत कर रहा है।'

#ExercisePRAGATI2026: भारतीय सेना का मेघालय में संयुक्त सैन्य अभ्यास जोर-शोर से जारी, क्षेत्रीय सेनाओं में स्थिरता बढ़ाई जा रही

#ExercisePRAGATI2026: भारतीय सेना का मेघालय में संयुक्त सैन्य अभ्यास जोर-शोर से जारी, क्षेत्रीय सेनाओं में स्थिरता बढ़ाई जा रही

बताया गया कि यह ऑपरेशन पर्वतीय और जंगल क्षेत्र में आतंकवाद-रोधी अभियानों पर केंद्रित यह अभ्यास संयुक्त योजना, सामरिक अभ्यास और समन्वित अभियानों के माध्यम से ऑपरेशनल तालमेल को और बेहतर बना रहा है। सेना ने बताया कि #ExercisePRAGATI2026 क्षेत्रीय सेनाओं के बीच शांति, स्थिरता, सुरक्षा और सहयोगात्मक विकास के प्रति साझा संकल्प को दर्शाता है।

End of Feed