समुद्र से तट तक सुरक्षा का मेगा टेस्ट! 'सी विजिल 2026' में परखी जाएंगी नौसेना समेत सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियां

भारतीय नौसेना 18 और 19 नवंबर को 'एक्सरसाइज सी विजिल 2026' आयोजित करेगी। इसमें पश्चिम बंगाल समेत देश के सभी तटीय राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की समुद्री सुरक्षा तैयारियों का परीक्षण होगा।

भारतीय नौसेना 18 और 19 नवंबर को 'एक्सरसाइज सी विजिल 2026' आयोजित करेगी। इसमें पश्चिम बंगाल समेत देश के सभी तटीय राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की समुद्री सुरक्षा तैयारियों का परीक्षण होगा। देश की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से 18 और 19 नवंबर को भारतीय नौसेना की ओर से दो दिवसीय अखिल भारतीय तटीय रक्षा अभ्यास 'एक्सरसाइज सी विजिल 2026' आयोजित किया जाएगा।

Exercise Sea Vigil 2026

परखी जाएंगी नौसेना समेत सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियां

समुद्री सुरक्षा तंत्र की तैयारियों की परख

इस व्यापक अभ्यास के दौरान पश्चिम बंगाल समेत देश के सभी तटीय राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के समुद्री सुरक्षा तंत्र की तैयारियों को परखा जाएगा। पश्चिम बंगाल का समुद्री तट रणनीतिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। बंगाल की खाड़ी से सटा यह इलाका न केवल देश के समुद्री व्यापार और आर्थिक गतिविधियों के लिए अहम है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के करीब होने के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी संवेदनशील है।

End of Feed