भारत के बहुत आभारी हैं- पाकिस्तान में आतंकी शिविरों को नष्ट करने पर बोले जूडिया पर्ल, पत्रकार बेटे को जैश ने दिया था मार

जनवरी 2002 में, वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेनियल पर्ल को पाकिस्तान के एक हवाई अड्डे के बाहर से अगवा कर लिया गया था। अपहरण करने वाला शख्स अहमद उमर सईद शेख था, जिसने पर्ल को कराची में लालच दिया था कि वह कट्टरपंथी इस्लामी मौलवी मौलाना मुबारक अली गिलानी से साक्षात्कार करवा सकता है। बाद में शेख ने कैमरे के सामने उसका सिर कलम कर दिया था।

आतंकी संगठन जैश के द्वारा मारे गए वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेनियल पर्ल के पिता जूडिया पर्ल ने आतंकी शिविरों को नष्ट करने के लिए भारत को धन्यवाद दिया है। जूडिया पर्ल ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी शिविरों को नष्ट करने के लिए भारत और भारतीय सशस्त्र बलों को धन्यवाद दिया। टाइम्स नाउ ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के साथ बातचीत में जूडिया पर्ल ने कहा कि वह आतंक पर कार्रवाई के लिए "भारत के बहुत आभारी हैं"।

Daniel Pearl

पत्रकार डेनियल पर्ल (फाइल फोटो)

ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 मई को भारत की ओर से पाकिस्तान में किए गए एयरस्ट्राइक में बहावलपुर का हमला भी शामिल था, जहां आतंकी मौलाना मसूद अजहर द्वारा संचालित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय है। इसी आतंकवादी संगठन ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या की थी। डेनियल पर्ल का 2002 में पाकिस्तान में सिर कलम कर दिया गया था।

End of Feed