देश

यह निजी नागरिक का बयान, अपमानजनक भाषा अनुचित...ईरान के विदेश मंत्री पर यूट्यूबर की टिप्पणी को लेकर भारत ने की स्थिति साफ

ईरानी विदेश मंत्री पहले से तय कार्यक्रम के तहत पहले पाकिस्तान गए थे और भारत बाद में आए थे। उनके पहले पाकिस्तान पहुंचने की गौरव आर्य ने आलोचना करते हुए विवादित टिप्पणी कर दी थी।

Image

एस जयशंकर के साथ ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची

Photo : PTI

India Clarifies YouTubers Comments: मशहूर यूट्यूबर मेजर गौरव आर्य के एक कमेंट से ईरान इस कदर लाल हुआ कि ईरान में भारतीय दूतावास को इस पर सफाई देनी पड़ी। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बारे में ऑन एयर अपमानजनक टिप्पणी ने तेहरान और नई दिल्ली के बीच हल्के कूटनीतिक विवाद को जन्म दे दिया। यह कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया। विवाद के बाद तेहरान में भारतीय दूतावास ने स्पष्ट किया कि यह टिप्पणी एक निजी नागरिक द्वारा की गई है और भारत सरकार की आधिकारिक स्थिति को नहीं दर्शाती है।

अराघची की भारत यात्रा

अराघची 8 मई को आधिकारिक यात्रा पर भारत आए और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठकें की थी। ईरानी मंत्री की यात्रा का कार्यक्रम पहलगाम हमले से पहले ही तय था। कार्यक्रम के तहत वह भारत आने से पहले पाकिस्तान गए थे। उनके पहले पाकिस्तान पहुंचने की गौरव आर्य ने आलोचना की थी और उनकी ये टिप्पणी तुरंत ऑनलाइन पर वायरल हो गई।

नई दिल्ली में ईरानी दूतावास द्वारा एक्स पर सख्त प्रतिक्रिया जारी करने पर विवाद ने तूल पकड़ा। इसमें कहा गया- "मेहमानों का सम्मान ईरानी संस्कृति में एक लंबे समय से चली आ रही परंपरा है। हम ईरानी अपने मेहमानों को 'ईश्वर का प्रिय' मानते हैं। आप क्या सोचते हैं?

भारत ने यूट्यूबर की टिप्पणी पर स्थिति की साफ

भारत ने यूट्यूबर की टिप्पणी पर स्थिति की साफ

तेहरान में भारतीय दूतावास का बयान

इस कूटनीतिक हलचल के जवाब में तेहरान में भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी कर गौरव आर्य की टिप्पणियों से सरकार को अलग कर लिया। दूतावास ने कहा- "ईरान में भारतीय दूतावास यह स्पष्ट करना चाहता है कि इस वीडियो में जो व्यक्ति है, उसकी टिप्पणियां भारत सरकार की आधिकारिक स्थिति को नहीं दर्शाती हैं, हम वीडियो में इस्तेमाल की गई अपमानजनक भाषा को अनुचित मानते हैं।"

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article