Chandrayaan-3: लैंडिंग से ठीक पहले पूर्व इसरो चीफ के. सिवन का बड़ा बयान, जानिए क्या बोले

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2023, 02:19 PM IST

K Sivan On Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के लिए पूरा भारत दुआ कर रहा है। इस बीच ISRO के पूर्व निदेशक के. सिवन ने कहा है कि चंद्रयान 2 से हमने जो सबक सीखा है, उसके आधार पर सिस्टम अधिक मजबूती से आगे बढ़ रहा है। साल 2019 में मिशन के फेल होने के बाद तत्कालीन वो पीएम मोदी के गले लगकर रोने लगे थे।

Chandrayaan-3 Update: इसरो के पूर्व निदेशक के. सिवन ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग से ठीक पहले बड़ा बयान दिया है। पूर्व इसरो चीफ ने कहा है कि चंद्रयान 2 से हमने जो सबक सीखा है, उसके आधार पर सिस्टम अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। आपको याद दिला दे, मिशन चंद्रयान-2 के क्रैश होने के बाद जब पीएम मोदी बेंगलुरु स्थित इसरो मुख्यालय पहुंचे थे तो के सिवन उन्हें पकड़कर रोने लगे थे।

K Sivan

लैंडिंग से ठीक पहले क्या बोले पूर्व इसरो चीफ?

लैंडिंग से ठीक पहले क्या बोले पूर्व इसरो चीफ?

ISRO के पूर्व निदेशक के. सिवन ने सोमवार को कहा है कि 'पिछली बार लैंडिंग प्रक्रिया के बाद हमने डेटा देखा था। उसके आधार पर सुधारात्मक उपाय किए गए हैं। इतना ही नहीं, हमने जो सुधार किया था उससे कहीं अधिक हमने किया। जहां भी मार्जिन कम है, हमने उन मार्जिन को बढ़ाया। चंद्रयान 2 से हमने जो सबक सीखा है, उसके आधार पर सिस्टम अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।'

End of Feed