M. M. Naravane Exclusive Interview: पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने गुरुवार को टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस दौरान, उन्होंने अपनी किताब 'द क्यूरियस एंड द क्लासिफाइड' (The Curious and the Classified) पर खुलकर चर्चा की, जिसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के उन 25 रोमांचक और वास्तविक किस्से हैं।
पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे
टाइम्स नाउ नवभारत के कंसल्टिंग एडिटर सुमिट अवस्थी के साथ बातचीत में जनरल नरवणे ने पिछली किताब 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' (Four Stars of Destiny) की उस रहस्यमयी कॉपी के बारे में भी विस्तृत चर्चा की, जिसे संसद परिसर में राहुल गांधी ने दिखाया था।
पूर्व सेना प्रमुख ने बताया कि उनकी किताब 'द क्यूरियस एंड द क्लासिफाइड' में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के 25 रोमांचक किस्से हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई फिक्शन (कल्पना) नहीं है, बल्कि हर कहानी सैन्य इतिहास से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि इस किताब को लिखने की प्रेरणा उन्हें शशि थरूर की किताब 'अ वंडरलैंड ऑफ वर्ड्स' से मिली। हालांकि, उन्होंने उस किताब के महज दो-तीन पन्ने ही पढ़े थे।
जनरल नरवणे ने बताया Mhow का मतलब
इस दौरान, जनरल नरवणे ने 'महू' (Mhow) गांव को लेकर एक प्रचलित धारणा को खारिज करते हुए कहा कि 'Mhow' का मतलब 'Military Headquarters of War' नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब ब्रिटिश और मराठा युद्ध में मराठा हार गए थे, तब उन पर नजर रखने के लिए अंग्रेजों ने वहां छावनी बनाई थी।
यहां देखें जनरल नरवणे का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
विवादित किताब पर क्या बोले जनरण नरवणे
जनरल नरवणे ने 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' को लेकर बताया कि इस किताब को लिखने का उनका पहले से कोई इरादा नहीं था, लेकिन प्रकाशक (पेंग्विन) के साथ हुई बातचीत के बाद उन्होंने इसे लिखना शुरू किया। उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने इसे अपनी याददाश्त के आधार पर लिखा है, क्योंकि उनके पास कोई पुरानी डायरी या नोट्स नहीं थे। मेरी याददाश्त दूसरों की याददाश्त से दूसरी हो सकती है।
पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे
'राहुल गांधी के हाथ में कॉपी कहां से आई सर', इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे क्या पता उनके हाथ वह कहां से आई, लेकिन मुझे इतना भरोसा है कि प्रकाशक के पास से लीकेज नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ''मैंने खुद अपनी किताब (अंतिम प्रारूप में) नहीं देखी है... बाकी लोगों के पास कहां से कॉपी आई, वह खुद इसका जवाब दें। मैं तो अपना रिटायर्ड जीवन आराम से जी रहा हूं। गोल्फ खेल रहा हूं।''
