EVM तो बस एक बहाना है! महाराष्ट्र चुनाव से पहले ही हार गई थी कांग्रेस, सर्वे में हुआ था खुलासा

Congress Survey on Maharashtra Election: महाराष्ट्र चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के अक्टूबर में हुए एक सर्वे में 103 सीटों को कवर किया गया था। इसमें महाविकास अधाड़ी (MVA) केवल 44 सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं, लोकसभा चुनाव में यह आंकड़ा 54 था। सर्वे में यह भी सामने आया था कि एकनाथ शिंदे सरकार की 'लड़की बहिन योजना' महाराष्ट्र में जोर पड़क रही है।

Congress Survey on Maharashtra Election: लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद हरियाणा और महाराष्ट्र में कांग्रेस की हार पार्टी के लिए बड़ा झटका है। इन दोनों चुनाव के बाद कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष EVM के मुद्दे को एक बार फिर से जोर-शोर से उछाल रहा है। हालांकि, पार्टी के अंदर इसको लेकर मतभेद हैं। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के आंतरिक सर्वे में इस बात का पता चल गया था कि पार्टी महाराष्ट्र में बुरी तरह हार रही है।

Congress Survey on Maharashtra Election

महाराष्ट्र में क्यों हारी कांग्रेस?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर में हुए एक सर्वे में 103 सीटों को कवर किया गया था। इसमें महाविकास अधाड़ी (MVA) केवल 44 सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं, लोकसभा चुनाव में यह आंकड़ा 54 था। वहीं, इसकी तुलना में, भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति 56 सीटों पर आगे थी, जबकि लोकसभा चुनाव के दौरान यह आंकड़ा 49 सीटों का था। जबकि, एक सीट पर अन्य व दो सीटों के नतीजे अस्पष्ट थे।

End of Feed