मंगल मुंडा 25 नवंबर को झारखंड के खूंटी जिले में एक गाड़ी की छत से गिर गए थे, जिसके बाद उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिरेन बिरुआ ने बताया, कि बिरसा मुंडा के रिश्तेदार मंगल मुंडा की रात करीब 12.30 बजे हृदय गति रुकने से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह वेंटिलेटर पर थे। हमने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हम असफल रहे।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यालय, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और झारखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय मुंडा के इलाज के सिलसिले में रिम्स अधिकारियों के संपर्क में थे।
