देश

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के घर, दफ्तर पर ED की रेड, पोर्नोग्राफी मामले में पड़े छापे

Raj Kundra: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज कुंद्रा के घर एवं उनके करीबियों के यहां छापे मारे हैं। राज कुंद्रा अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति हैं। छापे की यह कार्रवाई राज के घर, दफ्तर और अन्य ठिकानों पर हुई है। राज की पत्नी शिल्पा और उनके करीबियों के यहां भी रेड पड़ने की खबर है।

Image

राज कुंद्रा के यहां ईडी की रेड।

Raj Kundra: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज कुंद्रा के मुंबई स्थित घर एवं उनके करीबियों के यहां छापे मारे हैं। राज कुंद्रा अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति हैं। ईडी के यह छापे पोर्नोग्राफी मामले में पड़े हैं। छापे की यह कार्रवाई राज के घर, दफ्तर और अन्य ठिकानों पर हुई है। राज की पत्नी शिल्पा और उनके करीबियों के यहां भी रेड पड़ने की खबर है। पोर्नोग्राफी का यह मामला कई साल पुराना है।

पैसे के ट्रांजैक्शन की जांच

जानकारी के मुताबिक इस मामले में ईडी की टीम कुल 15 जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। दरअसल इस मामले में पैसे जो देश मे इकट्ठा हुए थे, इन वीडियो के माध्यम से उसका ट्रांसजेक्शन विदेश में हुआ था। इस तरह से एक जगह से दूसरी जगह और बड़ी मात्रा में पैसे गए थे जिसकी जांच अब ED ने शुरू की है।

जून 2021 में राज कुंद्रा की हुई गिरफ्तारी

बता दें कि कथित रूप से पोर्नोग्राफिक वीडियो बनाने के आरोप में जून 2021 में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी हुई थी। वह करीब दो महीने तक जेल में रहे, इसके बाद सितंबर 2021 में उन्हें जमानत मिल गई। मामले की जांच करने वाली मुंबई पुलिस का कहना है कि इस मामले में राज कुंद्रा मुख्य साजिशकर्ता हैं। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने पहले पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही जांच

जांच जब आगे बढ़ी तो इसमें कई लोगों की संलिप्तता उजागर हुई। ये लोग भी गिरफ्तार हुए। हालांकि, मुंबई पुलिस में शीर्ष स्तर पर हुए बदलाव के चलते मामले की जांच प्रभावित हुई। आगे चलकर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बार फिर अपनी जांच आगे बढ़ाने शुरू की। जांच में राज कुंद्रा की कंपनी हॉटशॉट्स की संलिप्तता उजागर हुई। राज की गिरफ्तारी और इस पूरे मामले में शिल्पा शेट्टी की प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article