पीएम मोदी और वित्त मंत्री को छोड़कर हर कोई जानता है कि भारत एक डेड इकोनॉमी है, राहुल ने सरकार को घेरा

राहुल गांधी की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ और जुर्माना लगाने की घोषणा और भारत और रूस को "डेड इकॉनमी यानी मृत अर्थव्यवस्था" कहने के बाद आई है।

Rahul Gandhi On 'Dead Economy': अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत और रूस की अर्थव्यवस्था को लेकर की गई टिप्पणी को मुद्दा बनाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार को निशाने पर लिया। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को छोड़कर हर कोई जानता है कि भारत एक डेड इकोनॉमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने भारत की आर्थिक, रक्षा और विदेश नीतियों को बर्बाद कर दिया है।

Rahul in Sansad

राहुल का पीएम मोदी पर निशाना (File photo- ANI)

संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि अमेरिका के साथ एक व्यापार समझौता होगा और ट्रम्प इसे परिभाषित करेंगे, जबकि प्रधानमंत्री मोदी वही करेंगे जो अमेरिकी राष्ट्रपति उन्हें करने के लिए कहेंगे।

End of Feed