देश

Jammu Kashmir Encounter: बांदीपोरा के जंगलों में सेना ने आतंकियों को घेरा, एनकाउंटर में मारा गया एक टेररिस्ट

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबल लगातार ऑपरेशन चलाकर आतंकियों का सफाया कर रहे हैं। मंगलवार को आतंकियों को सेना ने बांदीपोरा के जंगल में घेर लिया। जिसके बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया है।

Image

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में एनकाउंटर शुरू (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी
  • बांदीपोरा के जंगलों में सेना ने आतंकियों को घेरा
  • सेना के शिविर पर हमला कर जंगल में छिपे आतंकी

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा के जंगलों में बड़े पैमाने पर सुरक्षाबल आतंकवाद विरोधी अभियान चला रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बांदीपोरा के जंगलों में आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई है। दोनों ओर से जमकर फायरिंग हो रही है। इस मुठभेड़ में अभी तक एक आतंकी मारा गया है। बाकी आतंकी सेना के घेरे में फंसे हैं।

2-3 आतंकियों को सेना ने घेरा

मिली जानकारी के अनुसार बांदीपोरा के केटसुन वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। 2-3 आतंकवादी फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार को बांदीपुरा जिले के चूंटपाथरी वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

सेना पर हमला कर जंगल में छिपे

शुक्रवार को आतंकवादियों के एक समूह ने क्षेत्र में एक सेना शिविर को निशाना बनाया था। सेना की त्वरित प्रतिक्रिया के बाद आतंकवादी जंगलों में भाग गए। जिसे सुरक्षाबलों ने अब घेर लिया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article