Chhattisgarh Voting: छत्तीसगढ़ में वोटिंग के बीच कांकेर और सुकमा में मुठभेड़, कुछ नक्सलियों के मारे जाने की आशंका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 7, 2023, 04:24 PM IST

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में वोटिंग के बीच सुकमा और कांकेर में मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है।

Chhattisgarh Kanker Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 20 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांकेर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ की खबरें सामने आ रही हैं, बताते हैं कि मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने की आशंका है।

chhattisgarh naxal attack

सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ की खबरें सामने आ रही हैं

सुरक्षा बलों ने घटना स्थल से एके-47 बरामद किए हैं वहां सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है, बताते हैं कि पोलिंग पार्टी को सुरक्षा देने के लिए जवानों की तैनाती की गई थी वहीं पर मुठभेड़ चली है, ऐसा बताया जा रहा है।

End of Feed