जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकवादियों को घेरा; रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को घेरा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुलगाम जिले के अखल देवसर वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हो रही है। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने बिना किसी देरी के तलाशी अभियान चलाया।

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को घेरा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुलगाम जिले के अखल देवसर वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हो रही है। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

Kulgam Encounter

कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी (फाइल फोटो: AP)

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हो गया। गोलीबारी जारी है। रिपोर्टों के अनुसार, 2 से 3 आतंकवादी फंसे हुए हैं।

End of Feed