छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, गोलीबारी और सर्च ऑपरेशन जारी

Encounter With Naxalites in Narayanpur: दक्षिण अबूझमाड़ के एक जंगल में तड़के करीब तीन बजे गोलीबारी शुरू हुई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इस मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में अब तक 7 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।

Encounter With Naxalites in Narayanpur: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार तड़के सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सात नक्सली मार गिराए गए हैं। बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक 7 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ और सर्च ऑपरेशन जारी है।

Naxals

नक्सलियों से मुठभेड़ (फाइल फोटो)

बता दें, नारायणपुर जिले के दक्षिण अबूझमाड़ के एक जंगल में तड़के करीब तीन बजे गोलीबारी शुरू हुई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों की ओर से फायरिंग की गई, जिसके बाद सुरक्षाबलोंने भी मोर्चा संभाल लिया।

End of Feed