Jammu Kashmir: घने जंगल के बीच छिपे हैं 2-3 आतंकी, दो घंटे तक चली गोलीबारी; तलाशी अभियान जारी

Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। उधमपुर पुलिस ने बताया कि पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान के दौरान उधमपुर के रामनगर थाना क्षेत्र के जोफर गांव में तीन आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकवादी घने जंगल में छिपे हैं।

Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। उधमपुर पुलिस ने बताया कि पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान के दौरान उधमपुर के रामनगर थाना क्षेत्र के जोफर गांव में तीन आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हो गई।

Udhampur Encounter

उधमपुर गोलीबारी

सुरक्षाबलों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। फिलहाल आतंकवादी घने जंगल में छिपे हुए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में एसएसपी उधमपुर आमोद अशोक नागपुरे ने बताया कि ऊंचे पहाड़ों, नदी और घने जंगल की वजह से यह बहुद दुर्गम इलाका है। हमें सूचना मिली है कि इस जंगल के बीच दो-तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं।

End of Feed