Madhya Pradesh: CM शिवराज सिंह चौहान के हैलीकॉप्टर की धार में हुई 'इमरजेंसी लैंडिंग'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 15, 2023, 08:15 PM IST

Shivraj Singh Chouhan helicopter: मनावर से धार जाते समय हेलीकाप्टर में कुछ तकनीकी समस्या आई जिस पर पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हेलीकाप्टर को वापस मनावर में सुरक्षित लैंड कराया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हैलिकॉप्टर की धार जिले के मनावर इमरजेंसी लैंडिंग की खबर सामने आई है, गौर हो कि मुख्यमंत्री चौहान चुनावी दौरे पर निजी कंपनी के हेलीकाप्टर की सेवाएं ले रहे हैं कहा जा रहा है कि हेलीकॉप्टर्स के सभी इंडिकेटर्स ने काम करना बंद कर दिया था इसलिए उसे फौरन वापस लैंड कराया गया।

Shivraj Singh Chouhan helicopter

पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हेलीकाप्टर को वापस मनावर में सुरक्षित लैंड कराया

हैलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार को धार जिले में चुनावी सभा को संबोधित करने जा रहे थे। लेकिन मनावर से उड़ान भरने के बाद देदला गांव के पास हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई जिसके चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

End of Feed