जहां से उड़ा था स्टारशिप रॉकेट, वापस वहीं आकर हो गया सेट, एलन मस्क की टीम ने कर दिखाया चमत्कार

स्पेसएक्स का स्टारशिप अंतरिक्ष यान और सुपर हेवी रॉकेट - जिसे सामूहिक रूप से स्टारशिप कहा जाता है - अंतरिक्ष मिशनों को लॉन्च करने के लिए बनाया गया है। इसके जरिए चालक दल और कार्गो दोनों को पृथ्वी की कक्षा, चंद्रमा, मंगल और उससे आगे ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया का सबसे भारी रॉकेट है स्टारशिप
  • स्टारशिप की स्पीड भी है कमाल की
  • एक बार से अधिक किया जा सकता है इसका इस्तेमाल

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स एक के बाद एक अंतरिक्ष विकास में चमत्कार कर रही है। दुनिया का सबसे भारी रॉकेट बनाने के बाद अब स्पेस एक्स ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे अबतक एक सपने की तरह माना जा रहा है। स्पेसएक्स के रॉकेट स्टारशिप ने लॉन्चिंग के बाद वापस उसी जगह पर लैंड कर गया, जहां से वो लॉन्च किया गया था।

starship rocket

लॉन्च होने के बाद वापस अपनी जगह पर पहुंचा स्टारशिप रॉकेट (फोटो- @SpaceX)

End of Feed