देश

सुपुर्द-ए-खाक हुए बाबा सिद्दीकी, उमड़ी समर्थकों की भारी भीड़; शनिवार को मारी गई थी गोली

रविवार शाम को बांद्रा स्थित बड़ा कब्रिस्तान में सिद्दीकी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में राजनेता, बॉलीवुड हस्तियां और हजारों समर्थक अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

Image

सुपुर्द-ए-खाक हुए बाबा सिद्दीकी

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • बाबा सिद्दीकी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • राजनेता, बॉलीवुड हस्तियां और हजारों समर्थक शामिल
  • बांद्रा स्थित कब्रिस्तान में बाबा सिद्दीकी सुपुर्द-ए-खाक

महाराष्ट्र के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी को आज सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। शनिवार रात मुंबई में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद आज उनके पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस मौके पर उनके समर्थकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। नेता से लेकर बॉलीवुड के स्टार तक मौजूद दिखे।

कब्रिस्तान में सिर्फ परिवार वालों की एंट्री

बाबा सिद्दीकी के पार्थिव शरीर को उनके बांद्रा स्थित आवास से कब्रिस्तान ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थकों की भीड़ मौजूद रही। कब्रिस्तान में मुस्लिम रिवाजों के अनुसार, पहले जनाजे की नमाज पढ़ी गई और उसके बाद पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। बाबा सिद्दीकी के जनाजे के समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुंबई लाइन में बड़ा कब्रिस्तान में इनको दफनाया गया है। इसके पहले उनको राजकीय सम्मान दिया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कब्रिस्तान में सिर्फ परिवार के लोगों को ही जाने की इजाजत थी। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे।

शनिवार रात मारी गई थी गोली

शनिवार रात एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी घात लगाकर हमला किया गया था। उन्हें तीन गोली लगी थी। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके पेट और छाती पर गोली लगी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के नाम शिवा, धर्मराज और गुरनैल हैं। शिवा और धर्मराज उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले हैं। इन दोनों का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, जबकि गुरनैल हरियाणा का रहने वाला है। धर्मराज और गुरनैल को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिवा फरार है। बताया जा रहा है कि उसे इस हत्या की सुपारी दी गई थी।आरोपियों के पास से 28 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने पुणे में रहकर रेकी की थी। इसके बाद फायरिंग की पूरी पटकथा तैयार की गई। पुलिस आरोपियों से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों को हथियार कहां से मिले?

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article