Elon Musk ने टाला भारत का दौरा, कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना; कहा- मस्क ने भी दीवार पर लिखी इबारत पढ़ ली

Elon Musk India Visit: एलन मस्क का भारत दौरा स्थगित होने को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। मस्क अप्रैल के चौथे सप्ताह में भारत की यात्रा पर आने वाले थे।

Elon Musk India Visit: Tesla के मालिक एलन मस्क ने टेस्ला के दायित्वों का हवाला देते हुए अपनी भारत यात्रा टाल दी है और कहा कि वह इस साल के अंत में भारत का दौरा करेंगे। इस बीच एलन मस्क के अपनी यात्रा टालने पर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह अजीब है कि एलन मस्क एक निवर्तमान प्रधानमंत्री से मिलने के लिए आ रहे थे। कांग्रेस नेता ने पोस्ट किया कि उन्होंने भी अब दीवार पर लिखी इबारत पढ़ ली है और अपनी यात्रा टालने का फैसला किया है। भारत के प्रधानमंत्री जल्द ही उनका स्वागत करेंगे और भारत सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को और भी अधिक आक्रामक तरीके से बढ़ावा देगी।

Congress

एलन मस्क की यात्रा को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

इस यात्रा का इंतजार किया जा रहा था क्योंकि टेस्ला भारतीय बाजार में प्रवेश करने की योजना की घोषणा कर सकता था। शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स पर लिखा कि क्या यह सच है कि एलन मस्क को लगा कि उन्हें बीजेपी जुमला प्रचार में खींच लिया जाएगा और इसलिए उन्होंने अपनी यात्रा स्थगित कर दी है? भारत में मैराथन चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के दो दिन बाद 21 अप्रैल को एलन मस्क की दो दिवसीय यात्रा शुरू होने वाली थी। बता दें, अपनी यात्रा के दौरान, एलन मस्क को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना था और भारत में एक फैक्ट्री बनाने के लिए 2 बिलियन डॉलर से 3 बिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा करने की उम्मीद थी।

End of Feed