चुनावों से पहले कांग्रेस ने कसी कमरः चार सूबों के लिए बनाईं स्क्रीनिंग कमेटी, देखिए कहां किसे सौंपी कमान

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 3, 2023, 12:34 AM IST

Elections 2023: पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनावी राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। दरअसल, स्क्रीनिंग कमेटी हर सीट पर कुछ संभावित उम्मीदवारों के नाम तय करके पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति को भेजती है जहां उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगती है।

Elections 2023: विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। बुधवार (दो अगस्त, 2023) देर रात पार्टी ने चार चुनावी सूबों (राजस्थान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना) के लिए स्क्रीनिंग कमेटी बनाईं, जिनमें दल के वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। आइए, जानते हैं कि कहां किसे कमान सौंपी गई है और कौन किस कमेटी में सदस्य बनाया गया है:

congress

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए गठित कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता पार्टी सांसद गौरव गोगोई करेंगे तथा गणेश गोदियाल और अभिषेक दत्त सदस्य होंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कुछ अन्य नेता इस समिति में पदेन सदस्य होंगे।

मध्य प्रदेश के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष पार्टी महासचिव जितेंद्र सिंह होंगे। अजय कुमार लल्लू और सप्तगिरि उलका इसमें सदस्य होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता इसमें पदेन सदस्य होंगे।

End of Feed