चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड का नया डेटा किया अपलोड, सुप्रीम कोर्ट ने आज तक की दी थी डेडलाइन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2024, 03:56 PM IST

Electoral Bonds: चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ा नया डेटा अपनी वेबसाइड पर अपलोड किया है। चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि चुनावी बांड पर सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री से डिजीटल रूप में प्राप्त डेटा को वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।

Electoral Bonds: चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ा नया डेटा अपनी वेबसाइड पर अपलोड किया है। चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि चुनावी बांड पर सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री से डिजीटल रूप में प्राप्त डेटा को वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। हालांकि, अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह डेटा 14 मार्च को अपलोड हुए डेटा से कितना अलग है।

Election Commission of India

चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड का नया डेटा अपलोड किया

बता दें, चुनाव आयोग को ने जो डेटा वेबसाइट पर अपलोड किया है, वो राजनीतिक दलों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में सील्ड कवर लिफाफे में जमा किया गया था। यह वह आंकड़ा है, जो चुनाव आयोग को कल ही सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री से मिला था। कोर्ट ने यह डेटा 17 मार्च शाम 5 बजे तक अपलोड करने का आदेश दिया था। इसके साथ ही कोर्ट ने इस डेटा को डिजिटल फॉर्म में अपने पास रख लिया है।

End of Feed