Election Commission News: उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव से पहले अधिकारियों के तबादलों की समाजवादी पार्टी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी से विस्तृत जवाब मांगा है। दरअसल समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया था कि उपचुनाव वाली 10 सीटों से मुस्लिम और यादव अधिकारियों का हटाया जा रहा है।
चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी से विस्तृत जवाब मांगा है
समाजवादी पार्टी का दो सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल कल इन्हीं शिकायतों के साथ चुनाव आयोग पहुंचा था। इस प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव और राज्यसभा सांसद जावेद खान शामिल थे।
ये भी पढ़ें-'चुनाव नहीं लड़ने वाला भी बन सकता है मुख्यमंत्री', हरियाणा में कांग्रेस CM फेस को लेकर बोले दीपक बाबरिया
प्रतिनिधिमंडल ने खासकर दो विधानसभा क्षेत्र में अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग में भेदभाव और राजनीति करने का आरोप लगाया है। सपा ने अपनी शिकायत में कहा है कि मुरादाबाद के कुंदरकी और कानपुर के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में बूथ लेवल ऑफिसर(BLO) और सुपरवाइजर के तबादले में राजनीति हो रही है।
