चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, देशभर में SIR की तैयारी शुरू, एक जनवरी होगी क्वालीफाइंग डेट

India SIR Row: चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कराएगा, जिसके लिए 1 जून 2026 क्वालीफाइंग तारीख तय की गई है। आयोग ने बिहार को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों को तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

India SIR Row: लोकतंत्र की सबसे अहम नींव मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने देश भर में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) कराने का फैसला लिया है। इसके लिए 1 जनवरी, 2026 की क्वालीफाइंग डेट तय की गई है। यानी इस तारीख तक जिन नागरिकों की उम्र 18 साल पूरी हो जाएगी, वे वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करा सकेंगे।

Voter ID

देशभर में SIR की तैयारी शुरू (AI फोटो)

यह जानकारी चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दी है। कोर्ट में यह जवाब अश्विनी उपाध्याय की ओर से दायर उस याचिका पर दिया गया, जिसमें मांग की गई थी कि आयोग को देशभर में नियमित अंतराल पर SIR कराने का निर्देश दिया जाए।

End of Feed