2027 चुनाव से पहले EC का बड़ा एक्शन, यूपी समेत 5 राज्यों में अफसरों के तबादले पर गाइडलाइन जारी, जानें नियम

चुनाव आयोग ने यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी कामकाज से जुड़े अधिकारियों के तबादले को लेकर निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने कहा है कि गृह जिले में तैनात अधिकारी को उसी जिले में नहीं रहने दिया जाएगा। इसके अलावा, पिछले चार साल में किसी जिले में तीन साल की सेवा पूरी कर चुके अधिकारियों का भी तबादला करना होगा।

2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में चुनावी ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों के तबादले को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने साफ किया है कि अपने गृह जिले में तैनात अधिकारियों को वहां से हटाया जाएगा। इसके अलावा, पिछले चार वर्षों के दौरान किसी जिले में तीन साल की सेवा पूरी कर चुके अधिकारियों का भी तबादला करना होगा।

चुनाव आयोग

विधानसभा चुनाव।

निर्वाचन आयोग ने 27 अक्टूबर को जारी पत्र में पांचों राज्यों के मुख्य सचिवों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। आयोग के मुताबिक, चुनाव प्रक्रिया से सीधे जुड़े अधिकारियों की तैनाती ऐसी जगह नहीं होनी चाहिए, जहां वे अपने गृह जिले में हों या निर्धारित अवधि से अधिक समय तक एक ही जिले में तैनात रहे हों।

End of Feed