राहुल गांधी के आरोपों का चुनाव आयोग ने किया फैक्ट चेक, 'फॉर्म 6' पर दावे को बताया गुमराह करने वाला; पढ़ें पूरा मामला

चुनाव आयोग (ECI) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें निराधार व गुमराह करने वाला बताया है। चुनाव आयोग ने फैक्ट चेक करते हुए स्पष्ट किया कि बिहार में SIR से जुड़ा आदेश सर्वसम्मति से जारी हुआ था और 'फॉर्म 6' से जुड़े निर्देशों को सुप्रीम कोर्ट ने भी सही ठहराया है

चुनाव आयोग ने एसआईआर के दौरान फॉर्म 6 में बदलाव के आरोपों को इनकार किया है। आयोग का कहना है कि उसने मूल फार्म 6 में एक कोमा पूर्ण विराम का भी बदलाव नहीं किया है. आयोग ने एसआईआर के दौरान फॉर्म 6 के साथ घोषणापत्र का अतिरिक्त पन्ना जोड़ने की बात कही है।

rahul gandhi news (9)

ज्ञानेश कुमार पर आरोपों के बाद आमने-सामने कांग्रेस और ECI। PTI

आयोग ने बताया कि पिछले साल बिहार के एसआईआर के समय इसका प्रोटोकॉल बना था। सुप्रीम कोर्ट में उसे चुनौती दी गई। कोर्ट ने सुनवाई के बाद उस प्रोटोकॉल पर कहा कि ये चुनाव आयोग को मिले संवैधानिक शक्तियों के दायरे में है। आयोग का कहना है कि अतिरिक्त घोषणा पत्र भी प्रोटोकॉल में ही शामिल था। आयोग ने कहा कि राहुल गांधी का पोस्ट गुमराह करने वाला है।

End of Feed