EC Bihar Visit: निर्वाचन आयोग ने बिहार का दौरा किया खत्म, कम वोटिंग पर जताई चिंता

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 21, 2024, 05:39 PM IST

EC Bihar Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 'मतदान में सुधार सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जहां यह विशेष रूप से कम मतदान हुआ था।'

EC Bihar Visit: निर्वाचन चुनाव आयोग ने बुधवार को कहा कि बिहार में कम मतदान चिंता का विषय है क्योंकि यह वह भूमि है जहां माना जाता है कि लोकतंत्र का जन्म हुआ और जहां के नागरिक अभी भी राजनीतिक रूप से अधिक जागरूक हैं।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव से पहले तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य के अपने तीन दिवसीय दौरे के समापन से पहले यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।

election commision

निर्वाचन चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार में कम मतदान चिंता का विषय

कुमार ने वैशाली के प्राचीन लोकतांत्रिक गणराज्य का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा, 'बिहार को लोकतंत्र की जननी के रूप में जाना जाता है।'

End of Feed