सीएम शिंदे के सांसद बेटे ने लोकसभा में पढ़ी हनुमान चालीसा, विपक्षी सांसद ने दिया था चैलेंज

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 8, 2023, 04:21 PM IST

श्रीकांत शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी को जीत की हैट्रिक देने जा रही है।

Srikant Shinde: मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान लोकसभा में अलग-अलग नजारे देखने को मिले। ऐसे ही एक मामले में शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने लोकसभा में मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उस समय हनुमान चालीसा के कुछ अंश पढ़े, जब एक विपक्षी सदस्य ने यह सवाल कर दिया कि क्या उन्हें हनुमान चालीसा याद है। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए शिंदे ने कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महा विकास आघाड़ी और इस गठबंधन की पूर्ववर्ती सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पढ़ने पर भी रोक थी।

क्या आपको हनुमान चालीसा याद है?

इस दौरान किसी विपक्षी सदस्य ने श्रीकांत शिंदे से कहा, क्या आपको हनुमान चालीसा याद है? श्रीकांत शिंदे ने तुरंत हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि हम बालासाहेब ठाकरे के विचारों पर चलने वाले लोग हैं, हिंदुत्व पर चलने वाले लोग हैं। श्रीकांत शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी को जीत की हैट्रिक देने जा रही है।

End of Feed