कतर की जेल से रिहा हुए पूर्व भारतीय नौसैनिक पहुंच रहे अपने घर, परिवारों में उत्साह

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2024, 08:30 AM IST

Uttarakhand News: पूर्व नौसैनिक दोहा से देहरादून अपने घर लौटा, जिसके बाद परिवार में खुशी का माहौल है। देहरादून स्थित वशिष्ठ के घर पर उनका फूल माला के साथ जोरदार स्वागत किया गया। वहीं कतर जेल से केरल घर पहुंचे नौसेना के पूर्व अध‍िकारी ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।

Indian Navy Veterans: कतर की जेल से रिहा किये गये आठ पूर्व भारतीय नौसैनिकों में से एक सौरभ वशिष्ठ का परिवार उनकी वापसी से बेहद खुश है। देहरादून स्थित वशिष्ठ के घर पर उनका फूल माला के साथ जोरदार स्वागत किया गया। रिहाई पर पूर्व नौसैनिक की पत्नी मनसा वशिष्ठ ने कहा, 'मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। वह अनिश्चितता से भरा बेहद कठिन समय था।'

Qatar Indian Navy veterans

पूर्व नौसैनिकों के परिवार में खुशी का माहौल।

पूर्व नौसैनिक सौरभ वशिष्ठ और उनकी मां ने क्या कहा?

सौरभ की मां सुदेश वशिष्ठ ने कहा, 'मेरी खुशी समुद्र या आकाश की तरह असीमित है।' पूर्व नौसैनिक ने कहा, 'मैं इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी प्रत्यक्ष भागीदारी और कतर के अमीर की उदारता के लिए धन्यवाद देता हूं, जिससे यह असंभव देखने वाला काम संभव हो पायी। मैं अपने माता-पिता, अपनी पत्नी और बच्चों के बीच वापस आकर बेहद खुश हूं।'

End of Feed