कर्नाटक के हासन में भीषण हादसा, गणेश विसर्जन यात्रा में घुसा ट्रक; 9 की मौत; 20 से अधिक लोग हुए घायल

Karnataka Accident: कर्नाटक में हासन जिले के एक गांव में शुक्रवार रात गणेश विसर्जन यात्रा में एक ट्रक के घुस जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों में से अधिकतर युवा लड़के हैं। केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने हादसे पर दुख जताया।

Karnataka Accident: कर्नाटक में हासन जिले के एक गांव में शुक्रवार रात गणेश विसर्जन यात्रा में एक ट्रक के घुस जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह घटना गणेश चतुर्थी समारोह के अंतिम दिन रात लगभग आठ बजे से लेकर 8:45 के बीच मोसाले होसाहल्ली गांव में हुई।

Karnataka Accident

कर्नाटक के हासन में भीषण हादसा

कैसे हुआ भीषण हादसा?

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों में से अधिकतर युवा लड़के हैं। उन्होंने बताया कि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए हासन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक कथित तौर पर अरकलागुडु से आ रहा था और चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो जाने के बाद ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया।

End of Feed