अब निशाने पर आए TMC विधायक मदन मित्रा, लोगों ने फेंके अंडे, किया कार का पीछा

यह घटना शनिवार रात उनके निर्वाचन क्षेत्र के अरियादाहा इलाके में घटी। मित्रा जब पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद लौट रहे थे, तब उन्हें इस प्रदर्शन का सामना करना पड़ा।

Madan Mitra: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के विधायकों पर आफत का सिलसिला जारी है। अब लोगों के गुस्से का शिकार बने हैं टीएमसी विधायक मदन मित्रा। शनिवार को बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कमरहटी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक मित्रा पर कथित तौर पर अंडे फेंके गए। एक वीडियो सामने आया है जिसमें युवाओं का एक समूह विधायक की कार का पीछा करते हुए और उन पर अंडे फेंकते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, कार के शीशे बंद थे।

Madan mitra

मदन मित्रा ने सुनाई आपबीती (फोटो- टाइम्स)

End of Feed